सेवा संकल्प अभियान के तहत बाघाडोला में लगा शिविर


रायगढ़, 3 अक्टूबर 2026/sns/- सेवा संकल्प अभियान के तहत जनपद पंचायत पुसौर के ग्राम पंचायत बाघाडोला में शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे और ग्रामीणों को शासन की योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं और आवेदनों का निराकरण किया गया।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने विभिन्न शासकीय योजनाओं से संबंधित अपनी आवश्यकताओं एवं समस्याओं को लेकर आवेदन प्रस्तुत किए। संबंधित विभागों के अधिकारियों-कर्मचारियों द्वारा प्राप्त आवेदनों की जांच कर पात्रतानुसार आवश्यक कार्रवाई एवं निराकरण की प्रक्रिया की गई। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी भी उपलब्ध कराई गई, जिससे उन्हें शासकीय सेवाओं का लाभ लेने में सुविधा मिली। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद अध्यक्ष श्रीमती हेमलता चौहान, ग्राम पंचायत के सरपंच एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

About The Author