कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को सौंपे गए दायित्व
अम्बिकापुर, 05 अक्टूबर 2026/sns/- जिले में 07 अक्टूबर 2026 को सेवा ज्योति यात्रा, विकसित भारत संकल्प सभा का आयोजन अम्बिकापुर के कला केन्द्र मैदान में किया जाना है। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन हेतु जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुश्री रोमा श्रीवास्तव को सम्पूर्ण कार्यक्रम के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु अधिकारियों को दायित्व सौंपे गए हैं।
जिसमें पुलिस अधीक्षक सरगुजा को कार्यक्रम स्थल एवं मार्ग पर समुचित सुरक्षा यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था, वनमंडलाधिकारी को बेरिकेटिंग हेतु बांस बल्ली की व्यवस्था, जिला सत्कार अधिकारी को मंच में बैठक व्यवस्था, अरितक्त जिला दण्डाधिकारी को संपूर्ण कार्यक्रम हेतु कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाना एवं अन्य आवश्यक समन्वय हेतु, आयुक्त नगर पालिक निगम अम्बिकापुर को कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसी प्रकार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को सेवा ज्योति यात्रा के दौरान उपचार किट एवं एम्बुलेंस की व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्यपालन अभियंता लो.नि.वि. (भ/स), कार्यपालन अभियंता प्र.मं.ग्रा.स.यो., कार्यपालन अभियंता ग्रा.यां.सेवा. को मंच बैरकेटिंग एवं आंगतुकों के बैठक की सम्पूर्ण मंचीय व्यवस्था तथा अुनविभागीय अधिकारी लो.नि.वि. (वि/यां) को कार्यक्रम स्थल पर निर्बाध विद्युत हेतु डीजी सेट की व्यवस्था की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यपालन अभियंता छ.ग.रा.वि.वि.क. लिमिटेड को कार्यक्रम स्थल पर बिजली माईक, साउण्ड, एलईडी स्क्रीन व वीसी हेतु कैमरे एवं इंटरनेट उपलब्ध कराने की संपूर्ण व्यवस्था का दायित्व सौंपा गया है। कार्यपालन अभियंता लो स्वा.या. विभाग को सेवा संकल्प कार्यक्रम के प्रारंभ एवं समापन स्थल पर पेयजल की व्यवस्था, जिला शिक्षा अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर उद्बोधन की व्यवस्था, जिला नगर सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नगर सेना को सेवा ज्योति यात्रा के दौरान अग्निशमन वाहन एवं फायर सेफ्टी किट की व्यवस्था, खाद्य अधिकारी एवं आबकारी अधिकारी को कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के स्वल्पाहार की व्यवस्था, क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी को सेवा ज्योति यात्रा के दौरान वाहन एवं ज्योति की स्टैंडर्ड डिजाईन केन्द्रीय स्तर से प्राप्त होने पर उपयुक्त वाहन में नियमानुसार डिजाईन के अनुरूप हल्का मालयान, सहायक संचालक उद्यानिकी विभाग व सहायक संचालक मत्स्य विभाग को कार्यक्रम स्थल पर अतिथियों के स्वागत हेतु फूलों की व्यवस्था, सहायक संचालक जनसम्पर्क विभाग को सेवा फोटो और वीडियो की व्यवस्था एवं समस्त मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत व मुख्य कार्यपालन अधिकारी नगर पंचायत सीतापुर/लखनपुर को स्थानीय स्तर पर सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम हेतु लोगों के जुडने के लिए समुचित व्यवस्था की जिम्मेदारी सौंपी गई है।