सेवा संकल्प अभियान के तहत दरिमा में सेवा सेतु शिविर आयोजित

अम्बिकापुर, 05 अक्टूबर 2026/sns/-  सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान के तहत  अंबिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दरिमा तहसील कार्यालय में  शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया। इसके साथ ही ग्रामीणों से प्राप्त आवेदनों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्यवाही एवं निराकरण के लिए प्रेषित किया गया।
विभिन्न विभागों से संबंधित 18 आवेदन प्राप्त
शिविर में राजस्व विभाग , खाद्य विभाग , पंचायत विभाग , कृषि विभाग , स्वास्थ्य, श्रम सहित विभिन्न विभागों के 18 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों को आवश्यक कार्यवाही एवं समयबद्ध निराकरण के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया। इस अवसर  पर  स्वास्थ्य, राजस्व, खाद्य, मत्स्य, शिक्षा एवं श्रम विभाग के अधिकारी-कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

About The Author