सेवा संकल्प अभियान के तहत 06 अक्टूबर को सात स्थानों पर होंगे

कोरबा, 05 अक्टूबर 2026/sns/-
सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के विभिन्न विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार, 6 अक्टूबर को जिले के सात स्थानों पर नुक्कड़ नाटक आयोजित होंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, सेजेस एनसीडीसी कोरबा में सेजेस एनसीडीसी कोरबा के विद्यार्थी और सेजेस कटघोरा में सेजेस कटघोरा के विद्यार्थी प्रस्तुति देंगे। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कोरबा की प्रस्तुति शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, पीडब्ल्यूडी रामपुर में होगी। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय कटघोरा के विद्यार्थी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, कन्या कटघोरा में, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय सेन्द्रिपाली के विद्यार्थी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेन्द्रिपाली में, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय मुनगाडीह के विद्यार्थी सेजेस हिंदी माध्यम मुनगाडीह में तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय पोड़ी-उपरोड़ा के विद्यार्थी पीएमश्री सेजेस पोड़ी-उपरोड़ा में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेंगे।
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार सभी प्रस्तुतियां 6 अक्टूबर को निर्धारित स्थलों पर होंगी।

About The Author