दावा-आपत्ति 21 अक्टूबर 2026 तक

बीजापुर ,06 अक्टूबर 2026/sns/- कार्यालय कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बीजापुर के तहत् मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय चाईल्ड हेल्प लाईन युनिट, बीजापुर में कर्मचारी भर्ती के संबंध में विज्ञापन प्रसारित किया गया था, जिसमें केस वर्कर 01 पद (संविदा) की पूर्ति हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग (मिशन वात्सल्य) जिला बीजापुर में 15 सितम्बर 2026 तक आवेदन की अंतिम तिथि निर्धारित की गई थी। प्राप्त आवेदनों की स्क्रिनिंग/परीक्षण/छटनी चयन समिति के समक्ष कर पात्र/अपात्र सूची, दावा-आपत्ति हेतु सूची चस्पा किया गया है। दावा-आपत्ति 21 अक्टूबर 2026 तक कार्यालयीन समय 05ः30 बजे शाम तक कार्यालय कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रथम तल में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से प्रस्तुत कर सकते हैं। समयावधि के पश्चात् प्राप्त दावा-आपत्ति मान्य नहीं किया जावेगा। पात्र/अपात्र सूची का अवलोकन जिले के सूचना पटल एवं वेबसाइट www.bijapur.gov.in  पर अवलोकन किया जा सकता है।

About The Author