राज्य स्तरीय रोजगार मेला मे शामिल होने हेतु बस सुविधा उपलब्ध

बलौदाबाजार, 6 अक्टूबर 2026/sns/- रायपुर के बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम मे 7 एवं 8 अक्टूबर 2026 को आयोजित राज्य स्तरीय रोजगार मेले मे शामिल होने हेतु जिले के आवेदको के आने -जाने के लिये जिला प्रशासन द्वारा बस सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

इस बस सुविधा का लाभ लेने के इच्छुक आवेदक 7 एवं 8 अक्टूबर को प्रातः 7 से 8 बजे तक जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार मे उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय बलौदाबाजार या दूरभाष नंबर 07727299443 पर सम्पर्क कर सकते है।

About The Author