टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारंभ
बलौदाबाजार, 8 अक्टूबर 2026/sns/- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के उद्देश्य से गुरुवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।राष्ट्रीय स्तर पर केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जे.पी. ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत ‘जोश टीम’ का शुभारंभ किया।कार्यक्रम से ऑनलाइन जुड़कर जिले द्वारा राष्ट्रीय आयोजन में सहभागिता की गई।
इस अवसर पर विकासखंड बलौदाबाजार की वर्ष 2025 में पहली बार टीबी मुक्त पंचायत बनने वाली 48 ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को कलेक्टर कुलदीप शर्मा,जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल सहित जनप्रतिनिधियों ने टीबी मुक्त पंचायत का प्रमाण पत्र तथा महात्मा गांधी जी की प्रतिमा प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिला पंचायत अध्यक्ष आकांक्षा जायसवाल ने टीबी मुक्त हुए पंचायतों को बधाई देते हुए कहा कि यह जिले की उपलब्धि है कि लोग जागरूक हो रहे है औऱ अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दे रहे हैं। शासन औऱ प्रशासन बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिये निरंतर प्रयास कर रहे है। अब दूर- दराज के लोगों तक़ भी चिकत्सा सुविधा उपलब्ध हो रही है।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के संकल्पना के अनुरूप स्वच्छता औऱ स्वास्थ्य पर शासन -प्रशासन का विशेष फोकस है। पहले गांव -मोहल्लो मे टीबी मरीजों की संख्या बहुत होती थी,लेकिन इसके प्रभावी नियंत्रण से अब बहुत कम संख्या मे देखने को मिलता है।उन्होंने कहा कि जिले मे अभी 48 ग्राम पंचायत कांस्य मेडल के साथ टीबी मुक्त घोषित हुए है जो स्वास्थ्य विभाग के लगातार जांच औऱ पंचायतों के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने कहा कि अब तक़ टीबी मुक्त सभी 312 ग्राम पंचायत सतत रूप से इसे बरकरार रखे ताकि सिल्वर औऱ गोल्ड मेडल प्राप्त हो सके। उन्होंने बताया कि इस वर्ष जिले के 519 मे से 450 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करने का लक्ष्य है। उन्होंने उपस्थित सरपंच औऱ सचिव से वीबी- ज़ी राम ज़ी के तहत अधोसंरचना निर्माण के साथ स्वच्छता औऱ जल संरक्षण के क्षेत्र मे भी काम करने कहा।
बताया गया कि टीबी मुक्त भारत अभियान वर्ष 2023 से संचालित है जिसके अंतर्गत ग्राम पंचायतों के 1000 जनसंख्याए से 30 लोगों का टीबी जांच किया जाता है।जांच मे 30 मे से केवल 1 या शून्य जांच पॉजिटिव आता है तो उस ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त घोषित किया जाता है। अब तक जिले के 312 ग्राम पंचायत टीबी मुक्त घोषित हो चुके हैं।
इस अवसर ओर जिला पंचायत उपाध्यक्ष पवन साहु, जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव, नगर पालिका उपाध्यक्ष जीतेन्द्र महले,सीईओ जिला पंचायत सुश्री दिव्या अग्रवाल,एसडीएम अरविन्द कुमार,सिविल सर्जन डॉ अशोक वर्मा,डीपीएम सृष्टि मिश्रा सहित बड़ी संख्या मे सरपंच एवं सचिव उपस्थित थे।