नशामुक्त भारत अभियान के तहत स्कूली विद्यार्थियों को किया जागरूक
अम्बिकापुर, 08 अक्टूबर 2026/sns/- समाज कल्याण विभाग, सरगुजा द्वारा नशामुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आज नवापारा अंबिकापुर स्थित सेंट जोन्स स्कूल में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना थाकार्यक्रम में नवाविहान से श्री अजय तिवारी एवं श्री मंगल पांडे ने विद्यार्थियों को नशे से होने वाली शारीरिक समस्याओं, पारिवारिक विवादों और दुर्घटनाओं के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को जागरूक किया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्कूली विद्यार्थी एवं विद्यालय के स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित विद्यार्थियों को नशामुक्त भारत अभियान के तहत नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संदेश दिया गया।