राज्यपाल श्री रमेन डेका 9 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे

बिलासपुर, 8 अक्टूबर 2026/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका शुक्रवार, 9 अक्टूबर को बिलासपुर प्रवास पर आएंगे। वे दोपहर 12 बजे सरकंडा स्थित खेल परिसर में आयोजित 26वीं राज्य स्तरीय सब-जूनियर एवं कैडेट बालक-बालिका जूडो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे।

निर्धारित दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल श्री डेका सुबह 9.30 बजे लोक भवन, रायपुर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे बिलासपुर के सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वे सुबह 11.50 बजे सर्किट हाउस से सरकंडा स्थित खेल परिसर के लिए रवाना होंगे और दोपहर 12 बजे जूडो प्रतियोगिता के उद्घाटन समारोह में शामिल होंगे। राज्यपाल दोपहर 1 बजे खेल परिसर से प्रस्थान कर दोपहर 1.10 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। भोजन के पश्चात वे दोपहर 2 बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए रवाना होंगे।

About The Author