नन्हे विराट ने सौर ऊर्जा मॉडल से दिखाई प्रतिभा, युवा उड़ान कार्यक्रम में किया प्रदर्शन
मोहाल, 29 सितंबर 2026/sns/- विकासखंड मानपुर के संकुल दिघवाड़ी अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला मांडरी के कक्षा 5वीं के छात्र विराट देहरी ने अपनी वैज्ञानिक सोच और रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। विराट ने सौर ऊर्जा पर आधारित एक आकर्षक विज्ञान मॉडल तैयार किया, जिसका प्रदर्शन सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित युवा उड़ान कार्यक्रम में किया गया।
विराट द्वारा तैयार मॉडल में सौर ऊर्जा के उपयोग और उसके महत्व को सरल एवं रोचक तरीके से प्रस्तुत किया गया। नन्हे छात्र ने अपने मॉडल के माध्यम से स्वच्छ एवं अक्षय ऊर्जा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
कम उम्र में विज्ञान के प्रति विराट की रुचि और मॉडल निर्माण की प्रतिभा ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। विद्यालय के शिक्षक एवं अभिभावकों ने छात्र के प्रयास की सराहना करते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विराट की यह पहल अन्य विद्यार्थियों को भी विज्ञान एवं नवाचार के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाली है।