प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना बनी महेशिया राजपूत के लिए सहारा
मुंगेली, 14 अक्टूबर 2026/sns/- केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री मातृवंदना योजना गर्भवती महिलाओं एवं माताओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। योजना के माध्यम से पात्र हितग्राहियों को आर्थिक संबल प्रदान कर मातृत्व के दौरान उनकी आवश्यकताओं को पूरा करने में सहायता दी जा रही है। इसी कड़ी में महेशिया राजपूत को प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के तहत 05 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई।
यह आर्थिक सहायता उनके लिए गर्भावस्था एवं मातृत्व से जुड़ी आवश्यकताओं को पूरा करने में उपयोगी साबित हुई। महेशिया राजपूत ने बताया कि योजना के माध्यम से प्राप्त राशि से उन्हें परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने में आर्थिक सहयोग मिला। मातृत्व के इस महत्वपूर्ण समय में शासन से मिली सहायता ने उनके लिए आर्थिक बोझ को कम करने और जरूरी खर्चों को पूरा करने में सहारा प्रदान किया। उन्होंने योजना के संचालन के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णदेव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया।