प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु चौथी काउंसलिंग 16 अक्टूबर को
मुंगेली, 15 अक्टूबर 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना के अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं (सत्र 2026-27) में प्रवेश के लिए चतुर्थ काउंसलिंग का आयोजन 16 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। काउंसलिंग की प्रक्रिया सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक संचालित होगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार काउंसलिंग का आयोजन कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर में किया जाएगा। काउंसलिंग का स्थान ब्लॉक-5, तृतीय तल, हॉल नंबर-4 निर्धारित किया गया है। प्रवेश एवं काउंसलिंग से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in पर अवलोकन कर सकते हैं।