शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय बीजापुर में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब (ELC) के तहत विशेष मतदाता जागरूकता शिविर आयोजित

बीजापुर, 15 अक्टूबर 2026/sns/-शासकीय आदर्श आवासीय कन्या महाविद्यालय, बीजापुर में इलेक्ट्रोल लिटरेसी क्लब (ELC) के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता शिविर एवं कैंप का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके पात्र युवाओं एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से वंचित व्यक्तियों को मतदाता पंजीकरण हेतु जागरूक करना था।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्री राकेश कुमार साहू (एसडीएम) एवं तहसीलदार श्री पंचराम सलामे ने उपस्थित छात्राओं को मतदान एवं लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दी।
अपने ओजस्वी संबोधन में एसडीएम श्री राकेश साहू ने एक रोचक कहानी के माध्यम से छात्राओं को लोकतंत्र में एक-एक वोट की कीमत और मतदान के महत्व के बारे में बारीकी से समझाया। उन्होंने सभी छात्राओं को प्रेरित किया कि वे न केवल स्वयं अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं, बल्कि अपने परिवार व आसपास के लोगों को भी जागरूक करें।कार्यक्रम के दौरान ई एल सी (ELC) समन्वयक एवं प्रभारी प्राचार्य श्री ललित ठाकुर ने जिला निर्वाचन अधिकारी का आभार प्रकट करते हुए छात्राओं के समक्ष अपने विचार साझा किए। उन्होंने छात्राओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।इस विशेष शिविर के सफल संचालन में निर्वाचन टीम के सदस्यों—श्री अरुण पुनेम, निशा नेताम, अर्जुन तेलाम, करण नानमाड्री, कमल नारायण जोशी, एवं पद्मा वेन्जा का महत्वपूर्ण योगदान रहा।कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक श्री कृष्ण अँगनपल्ली, डॉ. राजेश्वरी बिसेन सहित समस्त प्राध्यापक, अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में  सशक्त लोकतंत्र की स्थापना एवं मतदान में अपनी भागीदारी सुनिचित हेतु कार्यक्रम में उपस्थित सभी ने शपथ लिया संपूर्ण कार्यक्रम का मंच संचालन सुश्री प्रभा मांझी द्वारा अत्यंत प्रभावशैली, सुव्यवस्थित एवं आकर्षक तरीके से किया गया।

About The Author