मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम घोषित, 12 नवंबर से शुरू होगी दावा-आपत्ति की प्रक्रिया

मोहला, 16 अक्टूबर 2026/sns/-भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार दिनांक 15 अक्टूबर 2026 के माध्यम से अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। घोषित कार्यक्रम के अनुसार, 15 अक्टूबर 2026 को पुनरीक्षण कार्यक्रम की घोषणा की गई है। मतदान केंद्रों का युक्तियुक्तकरण एवं पुनर्गठन की प्रक्रिया 2 नवंबर 2026 तक पूरी की जाएगी। मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इसके साथ ही दावा-आपत्ति दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारंभ होगी, जो 11 दिसंबर 2026 तक चलेगी। प्राप्त दावा-आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।

About The Author