नवरात्रि और दशहरा पर्व को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट

मुंगेली, 16 अक्टूबर 2026/sns/- नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांतिपूर्ण वातावरण बनाए रखने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर ने आदेश जारी कर 13 कार्यपालिक दंडाधिकारियों की ड्यूटी निर्धारित की गई है। उन्होंने नवरात्रि एवं दशहरा पर्व के दौरान जिले में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ ही विभिन्न कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार, नवरात्रि एवं दशहरा उत्सव के दौरान कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के उद्देश्य से कार्यपालिक दंडाधिकारियों की तैनाती की गई है।
संबंधित अधिकारी अपने-अपने निर्धारित क्षेत्रों के लिए प्रभारी होंगे। सभी अधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के निर्देश दिए गए हैं। जारी आदेश में कार्यपालिक दंडाधिकारी श्री शेखर पटेल, श्री कमल किशोर पाटनवार, श्री अतुल वैष्णव, श्री चंद्रकांत राही, श्रीमती छाया अग्रवाल, श्री दिलीप कुमार खांडे, श्री प्रकाश यादव, श्री हरिश यादव, श्री चंदन दुबे, श्री लीलाधर क्षत्रिय, सुश्री श्वेता मेहर, श्री चंद्रप्रकाश सोनी एवं श्री शांतनु तारम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सभी संबंधित अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने तथा पर्व के दौरान आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के सुव्यवस्थित संचालन के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author