मतदाता सूची का प्रारूप 12 नवंबर को होगा प्रकाशित, 04 जनवरी 2027 को अंतिम सूची जारी
मुंगेली, 16 अक्टूबर 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली द्वारा मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य के लिए तिथि-वार विस्तृत कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आयोग द्वारा जारी पत्र के अनुसार मतदाता सूची के पुनरीक्षण की प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी की जाएगी।
उन्होंने बताया कि निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर को किया जाएगा। इस दौरान नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने तथा सूची में दर्ज त्रुटियों के सुधार के लिए दावे एवं आपत्तियां 11 दिसंबर तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि दावे एवं आपत्तियों के निराकरण सहित पुनरीक्षण की निर्धारित प्रक्रिया पूरी करने के बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।