सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत फिट इंडिया सत्र का आयोजन
बलौदाबाजार,16 अक्टूबर 2026/sns/-जिला प्रशासन एवं खेल एवं युवा कल्याण विभाग के तत्वावधान में ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ के अंतर्गत 15 अक्टूबर 2026 को जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम एवं योग भवन, बलौदाबाजार में फिट इंडिया सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बैडमिंटन एवं रस्साकसी तथा योग भवन में मल्लखम्भ की खेल गतिविधियाँ आयोजित की गईं। आयोजन में विभिन्न खेल विधाओं के लगभग 100 से 200 खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर खेल अधिकारी प्रीति बंछोर बिजौरा ने बताया कि ‘‘सेवा संकल्प अभियान’’ का उद्देश्य आम नागरिकों को केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराना तथा प्रत्येक परिवार की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए विकसित भारत-2047 के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना है। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने तथा केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने में अपनी सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का सामूहिक संकल्प लिया। साथ ही, फिटनेस, खेल एवं स्वस्थ जीवनशैली को दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाने का संदेश दिया गया।