सेवा सेतु से समय पर मिला जाति प्रमाण पत्र,

बलौदाबाजार-भाटापारा, 16 अक्टूबर 2026/sns/-सेवा सेतु के माध्यम से नागरिकों को शासकीय सेवाओं का समयबद्ध एवं सुगम लाभ मिल रहा है। इसी कड़ी में तहसील कार्यालय सिमगा के सेवा सेतु केंद्र से भानु सोनकर को अपनी पुत्री नानिया सोनकर का जाति प्रमाण पत्र समय पर प्राप्त हुआ, जिससे उनकी पुत्री की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण हो सका। भानु सोनकर ने अपनी पुत्री नानिया सोनकर का जाति प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सेवा सेतु तहसील कार्यालय, सिमगा में आवेदन प्रस्तुत किया था। आवेदन के पश्चात उन्हें समय पर जाति प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। इससे छात्रवृत्ति के लिए आवश्यक प्रक्रिया निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरी करने में आसानी हुई। भानु सोनकर ने समय पर प्रमाण पत्र उपलब्ध होने और शासकीय सेवाओं की सहज प्रक्रिया के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से समय पर आवश्यक दस्तावेज मिलने से विद्यार्थियों एवं उनके परिवारों को काफी सुविधा मिल रही है। सेवा सेतु के माध्यम से शासन की मंशा के अनुरूप नागरिकों को आवश्यक शासकीय सेवाएं सरल, सुगम एवं समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने की दिशा में कार्य किया जा रहा है।

About The Author