आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पर भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित
जांजगीर-चांपा, 16 अक्टूबर 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ अंतर्गत आगनबाड़ी केन्द्र पामगढ़ 01 वार्ड कमांक 05 गोकुल नगर में कार्यकर्ता के पद पर भर्ती हेतु 29 अक्टूबर 2026 तक समय 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक वेबसाइट https://aww.e-bharti.in पर आंनलाईन आवेदन आंमत्रित किया गया है। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ ने बताया के निर्धारित तिथि के पश्चात कोई भी आवेदन आनलाईन अपलोड नही किया जा सकेगें। आवेदन के संबंध में विस्तृत जानकारी देखने भी लिंक पर देखा जा सकता है तथा एकीकृत बाल विकास परियोजना पामगढ़ की सूचना पटल, मुख्य नगर पंचायत अधिकारी पामगढ़ एंव संबंधित वार्ड के सूचना पटल से प्राप्त किया जा सकता है।