प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से हरकराम के परिवार का पक्के मकान का सपना हुआ साकार

राजनांदगांव, 17 अक्टूबर 2026/sns/- प्रधानमंत्री आवास योजना से ग्रामीण क्षेत्रों में पात्र परिवारों को पक्का आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही है। योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को आवास निर्माण के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। जिससे हितग्राही कच्चे मकानों से निकलकर सुरक्षित और सुविधाजनक आवास में निवास कर रहे है। डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अर्जुनी निवासी श्री हरकराम को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत पक्का मकान निर्माण के लिए 1 लाख 20 हजार रूपए की स्वीकृत राशि मिली। उन्होंने स्वीकृत सहायता राशि से अपने पक्के मकान का निर्माण पूरा कर लिया है। पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनाना उनके लिए कठिन था। योजना से मिली आर्थिक सहायता ने उनके परिवार के पक्के मकान के सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
श्री हरकराम की पत्नी श्रीमती सोनबती ने बताया कि पहले उनका परिवार कच्चे मकान में रहता था। आर्थिक परेशानी के कारण पक्का मकान बनाना संभव नहीं हो पा रहा था। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत सहायता मिलने से उनका पक्का मकान बनकर तैयार हो गया है। पक्का मकान बनने से परिवार को सुरक्षित और सुविधाजनक आवास उपलब्ध हुआ है। इससे परिवार को मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों से सुरक्षा मिलने के साथ ही जीवन स्तर में सुधार आया है। उनका परिवार अब अपने पक्के घर में सम्मान और सुकून के साथ जीवनयापन कर रहा है। श्रीमती सोनबती ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत पक्का आवास निर्माण के लिए सहयोग मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु भैया के प्रति आभार व्यक्त किया है।

About The Author