श्रीं माँ महाकाली मंदिर में महाअष्टमी पर श्री अंजय शुक्ला ने सह परिवार किया; पूजन एवं हवन…..
श्रीं माँ महाकाली मंदिर में महाअष्टमी पर श्री अंजय शुक्ला ने सह परिवार किया; पूजन एवं हवन…..
राजधानी के आकाशावाणी स्थित प्रतिष्ठित श्रीं माँ महाकाली मंदिर में शारदीय/चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर महाअष्टमी के पवित्र पर्व पर भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर मंदिर के आचार्य, ट्रस्टी एवं छत्तीसगढ़ आदिवासी स्थानीय स्वस्थ परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड के उपाध्यक्ष श्री अंजय शुक्ला ने सपरिवार विधि-विधान के साथ माँ महाकाली की पूर्ण निष्ठा के साथ विशेष पूजा-अर्चना की और हवन किया।
इस पूजन और हवन के धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्री अंजय शुक्ला ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ माता के दरबार में शीश नवाकर जगत जननी माँ महाकाली से समस्त छत्तीसगढ़ वासियों की सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की मंगलकामना की।
महाष्टमी के अवसर पर मंदिर परिसर को फूलों से सजाया गया और अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और जयकारों से पूरा मंदिर परिसर गूंज उठा ।
महाअष्टमी के इस पावन हवन-पूजन में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और महामाई के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। अनुष्ठान के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया ।