माता रानी के भंडारे का प्रसाद छप्पन भोग से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है- अंजय शुक्ला…..
प्रेस विज्ञप्ति
माता रानी के भंडारे का प्रसाद छप्पन भोग से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है- अंजय शुक्ला…..
ग्राम पंचायत सेरिखेरी के पटेल चौक में दशहरे एवं माता विसर्जन के पवित्र अवसर पर विशाल महाभंडारा एवं जसगीत कार्यक्रम का आयोजन जय सियाराम समिति द्वारा का किया गया।
इस अवसर पर ‘छत्तीसगढ़ आदिवासी, स्थानीय स्वास्थ्य परंपरा एवं औषधि पादप बोर्ड’ के उपाध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) श्री अंजय शुक्ला जी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने जय सियाराम समिति द्वारा आयोजित शारदीय नवरात्रि एवं माता विसर्जन के इस महाभंडारे में भाग लेकर प्रसाद ग्रहण किया और माता रानी का आशीर्वाद लिया तथा उन्होंने अपने उद्बोधन में कहा कि माता रानी के भंडारे का प्रसाद छप्पन भोग से भी ज्यादा स्वादिष्ट लगता है। साथी कार्यक्रम का आयोजन के लिए आयोजन समिति के सभी सदस्यों को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं दी।
कार्यक्रम के दौरान प्रसिद्ध लोक गायिका आरु साहू जी के द्वारा जसगीत का मनमोहन कार्यक्रम भी हुआ, जिसकी सुमधुर और भक्तिमय प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधानसभा मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा, जय सियाराम समिति के अध्यक्ष रामकृपाल साहू, धरसींवा जनपद प्रतिनिधि लक्ष्मी बघेल, सरपंच प्रतिनिधि रामरतन ढीढी, संतोष पटेल, महेश पटेल, जितेंद्र पटेल, छगन पटेल, नीलू धीवर, धन्जू पटेल, योगेश पटेल, धनंजय पटेल, वेदव्यास भारती, महेश साहू, पिंटू पटेल, भोला रात्रे, श्यामा पटेल, विकास बोहरा, अमित सिंह, राजेंद्र विश्वकर्मा, विजय बंजारे, मयंक यादव, शंकर वर्मा, केजूराम साहू, इंद्र कुमार साहू सहित भारी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
कार्यक्रम जय सियाराम समिति के सभी पदाधिकारियों, मोहल्लेवासियों तथा ग्रामवासियों के अभूतपूर्व एवं संगठित सहयोग से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
