युवा रत्न सम्मान के लिए 30 अक्टूबर तक आवेदन आमंत्रित युवाओं को मिलेगा


बीजापुर, 21 अक्टूबर 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों को ’’युवा रत्न सम्मान’’ प्रदान किया जाएगा। इसके लिए जिले के 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के पात्र युवाओं एवं स्वैच्छिक संगठनों से 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
युवा रत्न सम्मान के अंतर्गत असाधारण एवं विशिष्ट सेवा कार्यों के लिए युवाओं को ’’2.50 लाख रुपए तथा स्वैच्छिक संगठनों को 5 लाख रुपए’’ की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी। वहीं सामाजिक कार्य, साहित्य, उद्यमिता, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, मीडिया, स्वास्थ्य, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, दिव्यांगजन उत्थान, कला-संगीत एवं लोककला जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए 1 लाख रुपए की सम्मान राशि निर्धारित है।
इच्छुक एवं पात्र युवा तथा स्वैच्छिक संगठन निर्धारित प्रारूप में आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय कलेक्टर (खेल एवं युवा कल्याण), जिला बीजापुर में आवेदन जमा कर सकते हैं। पात्रता, आवश्यक दस्तावेज एवं अन्य जानकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।

About The Author