महज 5 दिनों में मिला विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र, सेवा सेतु की त्वरित सेवा से मनीराम समरथ को मिली राहत

सुकमा, 21 अक्टुबर 2026/sns/- जिला प्रशासन की त्वरित एवं सुगम नागरिक सेवा व्यवस्था का लाभ अब आम लोगों को भी तेजी से मिल रहा है। ग्राम चिड़पाल निवासी श्री मनीराम समरथ ने विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र की आवश्यकता थी। आवश्यक दस्तावेजों के साथ उन्होंने तहसील कार्यालय तोंगपाल में सेवा सेतु पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन किया और महज पांच दिवस के भीतर विवाह पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त कर लिया।  त्वरित सेवा से उत्साहित मनीराम ने जिला प्रशासन की कार्यप्रणाली की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन सुकमा के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए अधिक समय लगने की चिंता रहती थी, लेकिन सेवा सेतु के माध्यम से महज पांच दिन में प्रमाण पत्र मिलना प्रशासन की संवेदनशीलता, पारदर्शिता और त्वरित सेवा व्यवस्था का सुखद उदाहरण है।

About The Author