कृषि उत्पादन आयुक्त श्री परदेशी की अध्यक्षता में दो सत्रों में होगी समीक्षा

बिलासपुर, 22 अक्टूबर 2026/sns/- खरीफ सीजन की उपलब्धियों की समीक्षा और रबी की आगामी तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त श्री सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी की अध्यक्षता में 23 अक्टूबर को संभागीय बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक सवेरे 11 बजे से जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में होगी। इसमें खरीफ वर्ष 2026 की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2026-27 के कार्यक्रम का निर्धारण किया जाएगा।

बैठक दो सत्रों में होगी। प्रथम सत्र में सवेरे 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक कृषि एवं उद्यानिकी विभाग की समीक्षा की जाएगी। दूसरे सत्र में पशुधन विकास एवं मछलीपालन विकास विभाग की योजनाओं और कार्यक्रमों की समीक्षा होगी। बैठक में बिलासपुर संभाग के सभी जिलों के कलेक्टर एवं जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी शामिल होंगे।

संभागीय समीक्षा से खरीफ सीजन के अनुभवों के आधार पर रबी की कार्ययोजना को अधिक प्रभावी बनाने में मदद मिलेगी। कृषि के साथ उद्यानिकी, पशुपालन और मछलीपालन की समन्वित समीक्षा किसानों की आय के विविध साधनों को मजबूत करने की दृष्टि से भी महत्वपूर्ण होगी। विभागों के बीच बेहतर तालमेल से आगामी सीजन के कार्यक्रमों को समयबद्ध ढंग से लागू करने की दिशा तय होगी।

बैठक में बिलासपुर संभागायुक्त श्री सुनील जैन सहित कृषि, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, पशुपालन तथा मछलीपालन विभागों के संचालक उपस्थित रहेंगे। इसके अलावा बीज निगम, मार्कफेड, बीज प्रमाणीकरण संस्था एवं अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर के अनुसंधान एवं विस्तार सेवाओं के अधिकारी, नाबार्ड के क्षेत्रीय प्रबंधक तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी भी भाग लेंगे।

About The Author