यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया राजनांदगाँव इकाई का एक दिवसीय शरद पूर्णिमा नेचर ब्यूटी बाईक एडवेंचर ट्रैकिंग सम्पन्न

राजनांदगाँव,25 यूथ2026/-sns/- हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इण्डिया राजनांदगाँव इकाई द्वारा शरद पूर्णिमा के अवसर पर एक दिवसीय नेचर ब्यूटी बाईक एडवेंचर ट्रैकिंग का आयोजन किया गया । सदस्यों ने इस नेचर ब्यूटी बाईक एडवेंचर ट्रैकिंग में डोंगेश्वर महादेव चोड़राधाम गण्डई , ठाढ़पानी वॉटरफॉल सरईपतेरा साल्हेवारा और बेतालरानी घाटी छुईखदान के खूबसूरत सौन्दर्य का अवलोकन किया । इस आयोजन में कुल 80 स्त्री-पुरुष सदस्यों ने हिस्सा लिया ।

आयोजन के विषय में विस्तृत जानकारी देते हुए राजनांदगाँव इकाई के प्रेसिडेंट राजेन्द्र वर्मा ने बताया कि यह राजनांदगाँव इकाई का बहुप्रतीक्षित पहला आयोजन था । इस आयोजन में हमें सदस्यों का आशातीत उत्साह देखने मिला । ट्रैकिंग का पहला पड़ाव डोंगेश्वर महादेव चोरड़ाधाम रहा । वहाँ की प्राकृतिक छटा से प्रतिभागी मंत्रमुग्ध हो गये । यहाँ पर झरना पहाड़ नदी झील सभी का मिला जुला रूप देखने मिलता है । यह स्थान अत्यन्त ही मनोहारी है ।

संस्था के चेयरमेन अनुराज श्रीवास्तव और सेक्रेटरी मिनेश मिश्रा ने बताया कि डोंगेश्वर महादेव से साल्हेवारा के बीच पहाड़ खाई घने जंगल और रोमांचक घाटी ने सभी का मन मोह लिया । सभी प्रतिभागियों को यहाँ शुद्ध प्राणवायु का लाभ मिला । साल्हेवारा में भोजन के बाद सभी ठाढ़पानी वॉटरफॉल सरईपतेरा पहुँचे । यह तीरथगढ़ जलप्रपात का छोटा रूप है । पर्यटकों को यहाँ तीरथगढ़ के विहंगम सौन्दर्य की अनुभूति होती है । यहाँ सदस्यों ने जी भरकर जल क्रीड़ा किया । उत्साही सदस्य वॉटरफॉल में खूब भीगे और नहाये ।

ज्योति श्रीवास्तव और अजय बाम्बेश्वर ने बताया कि वॉटरफॉल के बाद सदस्य साल्हेवारा से छुईखदान की दिशा में चल पड़े । सूर्यास्त के पहले पहले सभी लोग बेतालरानी घाटी पहुँच गये । हेयर पिन की तरह सत्रह मोड़ों वाली इस रोमांचक घाटी का सौन्दर्य अवर्णनीय है । दूर दूर तक फैली मैकल पर्वत श्रृंखला और आकाश चूमती पेड़ों की ऊँचाइयाँ बहुत ही आकर्षक हैं । शाम को छुईखदान में चाय नाश्ता के साथ शरदपूर्णिमा का अमृत खीर प्रसाद वितरण भी हुआ । सभी प्रतिभागी सदस्य राजनांदगाँव इकाई द्वारा आयोजित इस नेचर ब्यूटी बाईक एडवेंचर ट्रैकिंग में अत्यन्त प्रसन्न और ऊर्जावान हुए ।

आयोजन को सफल बनाने में दुर्ग भिलाई के पदाधिकारी के. सुब्रमण्यम , ऋषिकान्त तिवारी , सुबोध देवाँगन सहित मिनेश मिश्रा , राजेन्द्र वर्मा , ज्योति श्रीवास्तव , अजय बाम्बेश्वर , प्रशान्त यादव , शीतल दास , विक्रम बघेल , कृष्णा नागदेवे , मनु साहू , सीपी लहरें , गुलशन साहू , पीताम्बर वर्मा , समता मिश्रा , निरेन्द्र नीलम साहू , दुलेश्वर साहू , सुभाष दास , सारिका बाम्बेश्वर सहित दुर्ग भिलाई और रायपुर के अन्य सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही ।

About The Author