सखी निवास के रिक्त पदों पर चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी’

अम्बिकापुर, 27 अक्टूबर 2026/sns/-  मिशन शक्ति के अंतर्गत सखी निवास में सेवाप्रदाताओं के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अभ्यर्थियों की चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी कर दी गई है। महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि सखी निवास में प्रबंधक के 01, वार्डन के 01 तथा केयर टेकर के 03 पदों पर भर्ती के लिए 23 अक्टूबर 2026 को साक्षात्कार आयोजित किया गया था।
साक्षात्कार के पश्चात चयन समिति के अनुमोदन से चयन एवं प्रतीक्षा सूची जिले की आधिकारिक वेबसाइट  www.surguja.gov.in पर प्रकाशित की जा रही है। अभ्यर्थी सूची का अवलोकन सरगुजा जिले की वेबसाइट के साथ ही संबंधित कार्यालय के सूचना पटल पर भी कर सकते हैं।

About The Author