जल जीवन मिशन:मुख्य अभियंता ने की प्रगति की समीक्षा

मुंगेली, 29 अक्टूबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक घर तक स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित जल जीवन मिशन के कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण करने तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया जा रहा है। इसी क्रम में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बिलासपुर परिक्षेत्र के मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह ने जिले के प्रवास के दौरान विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने लंबित एवं अपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण करने और निर्धारित लक्ष्यों की समय पर पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
विभागीय कार्यालय में आयोजित बैठक में मुख्य अभियंता श्री संजय सिंह ने ‘हर घर जल’ के लक्ष्य की दिशा में हुई प्रगति की जानकारी लेते हुए कार्यों में तेजी लाने पर बल दिया। उन्होंने सीआईआरपी के अनुरूप कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन कार्यों में विलंब हो रहा है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराया जाए। योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की अनावश्यक देरी न हो और सभी संबंधित अधिकारी निर्धारित समय-सीमा के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करें। मुख्य अभियंता ने कहा कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के मानकों का कड़ाई से पालन करने, कार्यों की नियमित निगरानी करने तथा मैदानी स्तर पर प्रगति का सतत आकलन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यस्थलों का निरीक्षण कर निर्माण की गुणवत्ता और कार्यों की वास्तविक स्थिति पर नजर रखने के निर्देश भी दिए।
बैठक में मुख्य अभियंता ने संबंधित ठेकेदारों के लंबित देयकों का नियमानुसार निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करते हुए कार्यों की गति बनाए रखी जाए। अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति, लंबित कार्यों के शीघ्र निराकरण तथा योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान देने को कहा गया। बैठक में जिले के कार्यपालन अभियंता श्री कमल प्रसाद कंवर, सहायक अभियंता श्री आशीष मिश्रा, श्री प्रतीक पाटनी, श्री कृष्णमूर्ति सहित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author