पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं को वेलफेयर-बेस्ड श्रेणी में किया गया वर्गीकृत

अम्बिकापुर, 29 अक्टूबर 2026/sns/-  आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनाओं को वेलफेयर-बेस्ड योजना के रूप में वर्गीकृत किया गया है। इस वर्गीकरण के अनुसार, यदि कोई विद्यार्थी मेरिट-बेस्ड योजना का लाभ प्राप्त कर रहा है, तो वह वेलफेयर-बेस्ड योजना के लिए भी पात्र होगा। इसी प्रकार, वेलफेयर-बेस्ड योजना का लाभ लेने वाला विद्यार्थी भी मेरिट-बेस्ड योजना के लिए पात्र होगा।
यह वर्गीकरण विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के संबंध में पात्रता के दायरे को स्पष्ट करता है। हालांकि, यह प्रावधान केवल भारत सरकार की केंद्रीय क्षेत्रीय योजनाओं एवं केंद्र प्रायोजित योजनाओं पर ही लागू होगा।

About The Author