जेएनवी एवं एनएमएमएसई छात्रवृत्ति परीक्षा की तैयारी के लिए 3 नवम्बर को मॉक टेस्ट का आयोजन

राजनांदगांव, 31 अक्टूबर 2026/sns/-जिले में प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बेहतर वातावरण प्रदान करने तथा आगामी छात्रवृत्ति परीक्षाओं की प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 3 नवम्बर 2026 को सभी संबंधित शैक्षणिक संस्थाओं में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा (जेएनवी) एवं राष्ट्रीय साधन सह योग्यता छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएसई) छात्रवृत्ति परीक्षा पूर्व मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा। मॉक टेस्ट के लिए जिले की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं में ओएमआर शीट एवं प्रश्नपत्रों का वितरण किया जा चुका है। जिले में नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए आवेदन प्रस्तुत करने वाले 8943 विद्यार्थियों तथा एनएमएमएसई छात्रवृत्ति परीक्षा के लिए चयनित 4000 विद्यार्थियों का मॉक टेस्ट आयोजित किया जाएगा।

About The Author