जनजातीय समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण एवं योजनाओं

’बीजापुर, 02 अक्टूबर 2026/sns/- राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग, नई दिल्ली के विशेष मॉनिटर श्री आर. हेमंत कुमार ने अपने बीजापुर प्रवास के दौरान विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर जनजातीय समुदाय के संवैधानिक अधिकारों के संरक्षण, शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन एवं मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता के संबंध में विस्तृत चर्चा की। उन्होंने जनजातीय समुदाय के हितों से जुड़े विषयों पर संवेदनशीलता एवं जवाबदेही के साथ कार्य करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने पर विशेष जोर दिया।
बैठक के दौरान विशेष रूप से जनजातीय समुदाय को प्राप्त संवैधानिक अधिकारों, वन अधिकार अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधाओं की उपलब्धता, आजीविका के अवसरों तथा दूरस्थ अंचलों में बुनियादी सुविधाओं की स्थिति पर चर्चा की गई। इसके साथ ही जनजातीय क्षेत्रों में निवासरत लोगों को शासकीय योजनाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने एवं उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के विषय पर भी विचार-विमर्श किया गया। विशेष मॉनिटर श्री हेमंत कुमार ने संबंधित विभागों से जनजातीय समुदाय के हितों से जुड़े विभिन्न विषयों की जानकारी प्राप्त करते हुए उनके अधिकारों के संरक्षण एवं समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए संवेदनशील और जवाबदेह प्रशासनिक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का संरक्षण, सम्मानजनक जीवन एवं विकास के समान अवसर उपलब्ध कराना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके लिए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करना चाहिए।
बैठक में जनजातीय समुदाय के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान तथा उन्हें विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए विभागीय समन्वय, योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन एवं दूरस्थ क्षेत्रों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

About The Author