मिशन शक्ति के तहत महिला सशक्तिकरण केंद्र के संविदा पदों हेतु दावा-आपत्ति 12 नवंबर तक
मुंगेली, 02 नवंबर 2026/sns/- मिशन शक्ति योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण केंद्र के संचालन के लिए स्वीकृत संविदा पदों पर नियुक्ति प्रक्रिया के तहत पुनः दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। जिला कार्यक्रम अधिकारी ने बताया कि जेंडर विशेषज्ञ, वित्तीय साक्षरता एवं समन्वय तथा कार्यालय सहायक के पदों पर एकमुश्त संविदा मासिक वेतन के आधार पर नियुक्ति की जाएगी। अभ्यर्थी जिला कलेक्टोरेट स्थित कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग, कक्ष क्रमांक 256 में 12 नवंबर 2026 तक अपना दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। सूची सहित अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट https://mungeli.gov.in/ का अवलोकन किया जा सकता है।