जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन 5 नवंबर को

कवर्धा, 04 नवंबर 2026/sns/- शासन के निर्देशानुसार कबीरधाम जिले में 11 नवंबर से 18 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव सप्ताह का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास, संस्कृति, परंपराओं एवं महापुरुषों के योगदान से विद्यार्थियों और आमजन को परिचित कराने के उद्देश्य से विभिन्न कार्यक्रम एवं गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। इसी कड़ी में जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता का जिला स्तरीय आयोजन 5 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
जिला स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता दो श्रेणियों में आयोजित होगी। प्रथम श्रेणी में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थी तथा प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी शामिल होंगे। वहीं द्वितीय श्रेणी में महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थी तथा पोस्ट-मैट्रिक छात्रावासों में निवासरत विद्यार्थी भाग ले सकेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन ऑफलाइन माध्यम से किया जाएगा। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में प्राप्त मेरिट क्रम के आधार पर निर्धारित संख्या में प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव ज्ञान प्रतियोगिता में सहभागिता के लिए किया जाएगा।

About The Author