आउटरीच वर्कर संविदा पद के लिए पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी23 नवम्बर तक दावा-आपत्ति आमंत्रित
बीजापुर, 06 नवम्बर 2026/sns/- कार्यालय कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बीजापुर द्वारा मिशन वात्सल्य योजना अंतर्गत जिला बाल संरक्षण इकाई बीजापुर में आउटरीच वर्कर के 01 संविदा पद पर भर्ती हेतु पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। प्रकाशित सूची के संबंध में अभ्यर्थियों से 23 नवम्बर 2026 तक दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जारी विज्ञापन क्रमांक ESTB /3303/2026 दिनांक 16 अक्टूबर 2026 के तहत उक्त पद के लिए 30 अक्टूबर 2026 तक आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त आवेदनों की स्क्रीनिंग एवं छंटनी के उपरांत पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची दावा-आपत्ति हेतु प्रकाशित की गई है।
अभ्यर्थी सूची के संबंध में अपनी दावा-आपत्ति ’23 नवम्बर 2026 को सायं 5ः30 बजे तक’ कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर अथवा डाक के माध्यम से कार्यालय कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, प्रथम तल, बीजापुर में प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्तियों पर विचार नहीं किया जाएगा। पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची का अवलोकन जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.bijapur.gov.in तथा कार्यालय के सूचना पटल पर किया जा सकता है।