सखी वन स्टॉप सेंटर बीजापुर में केस वर्कर महिला (सेवा प्रदाता) के रिक्त 01 पद हेतु आवेदन आमंत्रित
बीजापुर, 12 नवम्बर 2026/sns/- संचालनालय, महिला एवं बाल विकास विभाग, इन्द्रावती भवन नवा रायपुर द्वारा सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन नवीन वित्तीय मापदण्ड एवं मानव संसाधन के प्रावधान है। इस हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित सखी वन स्टॉप सेंटर बीजापुर में केस वर्कर महिला (सेवा प्रदाता) के रिक्त पद 01 की पदपूर्ति किये जाने पद अनुसार योग्यताधारी आवेदकों से 27 नवम्बर 2026 प्रातः 10ः00 बजे से 5ः30 बजे तक पता कार्यालय कलेक्टर, महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला बीजापुर, पिन कोड़ -494444 में आवेदन पत्र पंजीकृत डाक/स्पीड पोस्ट के माध्यम से आंमत्रित किये गये हैं। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट https://bijapur.gov.in का अवलोकन कर सकते हैं।