श्री रामलला तीर्थ दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 16 नवम्बर विशेष ट्रेन से 850 तीर्थयात्री होंगे रवाना

राजनांदगांव, 15 नवम्बर 2026/sns/- श्री रामलला तीर्थ दर्शन (अयोध्या धाम) योजना के तहत 16 नवम्बर 2026 को सुबह 11.20 बजे राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से तीर्थ यात्रियों को विशेष ट्रेन से रवाना किया जाएगा। यात्रा में राजनांदगांव, खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला सहित बस्तर संभाग से कुल 850 तीर्थयात्री शामिल है। जिला प्रशासन द्वारा बस्तर संभाग के कुल 306 तीर्थ यात्रियों के लिए 15 एवं 16 नवम्बर 2026 को ठहरने, विश्राम एवं भोजन की व्यवस्था उद्याचल पुराना गंज चौक राजनांदगांव में की गई है। शीत ऋतु के दृष्टिगत यात्रियों के लिए गर्म कपड़े सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था की गई है।

About The Author