मृतकों के परिजनों को 16 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत

बीजापुर, 16 नवम्बर 2026/sns/- कलेक्टर श्री विश्वदीप द्वारा छत्तीसगढ़ शासन राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के प्रावधानों के तहत् राजस्व पुस्तक परिपत्र 6(4) के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं से मृतकों के परिजनों को 16 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। जिसके अंतर्गत सर्पदंश से मृत्यु में मृतक मासा ताती के माता श्रीमती पांडे ताती, मृतक सुकारू राम कोरसा की पत्नी श्रीमती रूकनी कोरसा, मृतिका लक्ष्छी हेमला के पति श्री सक्कू हेमला एवं मृतक दिवान कुमार ओयाम के पिता श्री राजू राम ओयाम सहित प्रत्येक मृतकों के परिजनों को 4 प्रकरणों में 4-4 लाख रूपये कुल 16 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

About The Author