शिक्षा विभाग में अनुकंपा नियुक्ति के 04 प्रकरणों पर 10 दिवस के भीतर आमंत्रित की गई दावा-आपत्ति

मुंगेली, 16 नवंबर 2026/sns/- जिले के शिक्षा विभाग में दिवंगत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया के तहत चार आवेदकों के प्रकरणों पर दावा-आपत्ति आमंत्रित की गई है। इस संबंध में कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली द्वारा सूचना जारी की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि अनुकंपा नियुक्ति के लिए प्रस्तुत आवेदनों एवं संबंधित अभिलेखों का परीक्षण कर लिया गया है तथा सभी चार प्रकरणों में नियुक्ति की प्रक्रिया प्रक्रियाधीन है। किसी व्यक्ति, संस्था अथवा दावेदार को इन अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के संबंध में कोई दावा या आपत्ति हो, तो वे विज्ञप्ति प्रकाशन की तिथि से 10 दिवस के भीतर आवश्यक प्रमाण एवं अभिलेखों के साथ कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, मुंगेली में अपना दावा-आपत्ति अथवा अभ्यावेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
प्रकरणों में श्रीमती नीता बाई खांडे पति स्वर्गीय श्री अनिल कुमार खांडे, व्यायाम शिक्षक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बावली, विकासखंड पथरिया, निवासी ग्राम टेढ़ाधौरा, विकासखंड एवं जिला मुंगेली, श्रीमती साधना बाई ध्रुव पिता स्वर्गीय श्री स्वारथ लाल ध्रुव, भृत्य, शासकीय कन्या पूर्व माध्यमिक शाला पथरिया, विकासखंड पथरिया, निवासी ग्राम मदनपुर, विकासखंड एवं जिला मुंगेली, श्रीमती प्रीति मिंज पति स्वर्गीय श्री मनीष मिंज, सहायक शिक्षक (एल.बी.), शासकीय प्राथमिक शाला हिन्छापुरी, विकासखंड पथरिया, निवासी ग्राम मंडरी, पोस्ट नवापारा, जिला अंबिकापुर और कु. आर्या तिवारी पिता स्वर्गीय श्री स्वराज तिवारी, शिक्षक (एल.बी.), शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला बांकी, विकासखंड एवं जिला मुंगेली, निवासी वार्ड क्रमांक 13, अंबेडकर वार्ड, मुंगेली शामिल हैं।

About The Author