अंबिकापुर में 2.17 करोड़ की लागत से संयुक्त संचालक कोष लेखा एवं पेंशन भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण प्रगतिरत

अम्बिकापुर, 18 नवम्बर 2026/sns/-  अंबिकापुर के आकाशवाणी चैक के समीप संयुक्त संचालक,कोष लेखा एवं पेंशन कार्यालय भवन सह लेखा प्रशिक्षण शाला का निर्माण लगभग 217 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति से कराया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार निर्माण कार्य के अंतर्गत भवन का संरचनात्मक कार्य पूर्ण कर लिया गया है तथा वर्तमान में फिनिशिंग का कार्य प्रगतिरत है। भवन के निर्माण से विभागीय कार्यालय के संचालन हेतु सुव्यवस्थित एवं सुविधायुक्त परिसर उपलब्ध होगा। साथ ही, लेखा प्रशिक्षण शाला के माध्यम से संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए बेहतर आधारभूत संरचना विकसित होगी।
यह निर्माण कार्य अंबिकापुर में शासकीय कार्यालयीन सुविधाओं के विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

About The Author