फोटो निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम
राजनांदगांव, 18 नवम्बर 2026/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अर्हता तिथि 01 जनवरी 2027 का तिथिवार पुनरीक्षण-2027 कार्य संपन्न कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत मतदान केन्द्रों का युक्तियुक्तकरण 2 नवम्बर 2026 एवं मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 12 नवम्बर 2026 को किया गया। दावा आपत्ति प्राप्त करने की तिथि 12 नवम्बर से 11 दिसम्बर 2026 तक निर्धारित है। प्राप्त दावा आपत्ति का निराकरण 28 दिसम्बर 2026 तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 4 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के सभी विद्यालय, महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम 2027 का व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया है। साथ ही 1 जनवरी 2027 की अर्हता तिथि के आधार पर पात्र मतदाताओं के पंजीकरण को आसान बनाने तथा 1 अप्रैल, 1 जुलाई एवं 1 अक्टूबर 2027 के लिए अग्रिम आवेदन प्राप्त करने के निर्देश दिए गए है। ऐसे युवा जो 1 जनवरी 2027 की स्थिति में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर लेंगे अथवा वर्तमान में 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके हो, जिनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है। वह विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, तहसीलदार एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को या अपने निवास क्षेत्र के मतदान केन्द्र में बीएलओ से संपर्क कर मतदाता सूची में नाम जोडऩे, नाम संशोधन करने अथवा नाम विलोपन हेतु आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके साथ ही भारत निर्वाचन आयोग की वेबसाईट www.eci.nic.in, www.nvsp.in, www/voterportel.eci.eci.gov.in मोबाईल एप voter helpline ECINET के माध्यम से ऑनलाईन पंजीयन की कार्रवाई की जा सकती है।