आंगनबाड़ी कार्यकर्ता भर्ती : आवेदन 8 दिसम्बर तक
बिलासपुर, 20 नवम्बर 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना मस्तूरी अंतर्गत ग्राम शिवटिकारी के आंगनबाड़ी केंद्र शिवटिकारी 02 में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक रिक्त पद पर भर्ती के लिए 23 नवम्बर से 8 दिसम्बर 2026 तक ऑनलाईन आवेदन मंगाये गये है। विभागीय वेबसाईट http://aww.e-bharti.in/ में जाकर ऑनलाईन आवेदन किये जा सकते है। ऑफलाईन आवेदन परियोजना कार्यालय में स्वीकार नहीं किये जायेंगे।