100 दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत पंचायतों और स्कूलों में गूंजा “बचपन बचाओ“ का संदेश

सुकमा, 25 नवम्बर 2026/sns/- जिले को बाल विवाह जैसी सामाजिक कुप्रथा से पूर्णतः मुक्त बनाने और बच्चों का भविष्य सुरक्षित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर मुहिम चलाई जा रही है। कलेक्टर श्री अमित कुमार के निर्देशन और महिला एवं बाल विकास अधिकारी श्री शिवदास नेताम तथा जिला बाल संरक्षण अधिकारी श्री जितेंद्र बघेल के कुशल मार्गदर्शन में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने श्बाल विवाह मुक्त भारतश् के 100 दिवसीय विशेष जागरूकता अभियान के अंतर्गत जिले की विभिन्न ग्राम पंचायतों और विद्यालयों में प्रभावी जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए।
प्रशासन की इस सकारात्मक पहल के तहत ग्राम पंचायत बुड़दी, मानकपाल, कोंडरे, गुफड़ी, गोलागुड़ा और शबरी नगर (सुकमा) सहित कई क्षेत्रों में संवाद कार्यक्रम संपन्न हुए। इन आयोजनों में चाइल्ड हेल्पलाइन टीम के परियोजना समन्वयक श्री अमित कुमार मरावी, सुपरवाइजर श्री अमृत नाग, श्री मनोज एक्का, सुश्री सोढ़ी मल्लिका एवं केस वर्कर श्री पोड़ियम मुड़ा ने स्कूली छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों, बाल अधिकारों और बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर सभी को बाल विवाह न करने और न होने देने की सामूहिक शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान टीम द्वारा आपातकालीन सहायता तंत्र को मजबूत करने के उद्देश्य से 24 घंटे सक्रिय रहने वाले निःशुल्क चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के महत्व को रेखांकित किया गया। ग्रामीणों और बच्चों को बताया गया कि बाल विवाह, बाल श्रम, शोषण या किसी भी संकट की स्थिति में तत्काल 1098 पर सूचना देकर प्रशासन की त्वरित मदद प्राप्त की जा सकती है। कार्यक्रम में स्थानीय सरपंच, उपसरपंच, पंचायत सचिव, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और मितानिनों ने सक्रिय भागीदारी निभाते हुए प्रशासन की इस मुहिम को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे बच्चों की शिक्षा, सुरक्षा और उज्ज्वल भविष्य सुनिश्चित करने में अपनी नैतिक जिम्मेदारी निभाएं और कहीं भी बाल विवाह की सूचना मिलने पर तुरंत प्रशासन या हेल्पलाइन नंबर 1098 को सूचित करें। प्रशासन का यह स्पष्ट संदेश है कि बाल विवाह मुक्त समाज ही सुरक्षित बचपन और सशक्त भारत की आधारशिला हैकृइसलिए आइए, मिलकर बचपन बचाएं और भविष्य बनाएं।

About The Author