उत्तर बस्तर कांकेर , नवम्बर 2021-शासकीय पॉलीटेक्निक कांकेर में डिप्लोमा प्रथम वर्ष के रिक्त सीटों पर प्रवेश संस्थावार काउंसलिंग द्वारा अंतिम चरण के लिए रजिस्ट्रेशन एवं दस्तावेजों का परीक्षण 26 एवं 27 नवम्बर को किया जाएगा। इसके आधार पर आबंटित सीटों पर प्रवेश कार्य 29 और 30 नवम्बर को संपन्न होगा। डिप्लोमा प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए अभ्यर्थी को 10वीं पास होना आवश्यक है तथा प्रवेश में कांकेर जिले के मूल निवासी को प्राथमिकता दी जायेगी। विस्तृत जानकारी के लिए संचालनालय के वेबसाइट www.cgdteraipur.cgstate.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
जिले में अब तक 226.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
अम्बिकापुर, अगस्त 2022/ जिले में 1 अगस्त 2022 तक 226.2 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज हुई है। भू-अभिलेख कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार 1 जून से 1 अगस्त 2022 तक तहसील अम्बिकापुर में 289.2 मिलीमीटर, दरिमा में 183.5 मिमी, लुण्ड्रा में 101.3 मिमी, सीतापुर में 239.2 मिमी, लखनपुर में 337.6 मिमी, उदयपुर में 247 मिमी, […]
नगर पालिका परिषद कुम्हारी में श्री महेश सिंह राजपूत प्रशासक के रूप में आज कार्यभार ग्रहण किया
दुर्ग, जनवरी 2025/sns/ नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग, मंत्रालय महानदी भवन नवा रायपुर अटल नगर का अधिसूचना के परिपालन में श्री महेश सिंह राजपूत, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) भिलाई-3 द्वारा कार्यालय नगर पालिका परिषद कुम्हारी में 06 जनवरी 2025 को पूर्वान्ह में प्रशासक के रूप में कार्यभार ग्रहण किया गया। इस अवसर पर श्री पवन सिंह […]
छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद द्वारा कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा की गई
रायपुर , मई 2022/ छत्तीसगढ़ राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष श्री सुरेन्द्र शर्मा, सदस्य श्री श्रवण कुमार चन्द्राकर एवं नंदकुमार पटेल, संयुक्त संचालक कृषि श्री विकास मिश्रा की उपस्थिति में आज यहां उप संचालक कृषि कार्यालय के सभाकक्ष में कृषि एवं संबंधित विभागों की समीक्षा की गई। जिसमें कृषि विभाग, मछलीपालन, उद्यानिकी, पशुपालन, विहान, […]