राजनांदगांव दिसम्बर 2021। शासन द्वारा 1 दिसम्बर से धान खरीदी प्रारंभ होने से किसानों में उमंग उत्साह दिखाई दे रहा है। धान उपार्जन केन्द्र सोमनी में किसानों की सुविधा के लिए सभी व्यवस्था सुचारू रूप से की गई है। 4 महीने की कड़ी मेहनत का फल अब किसानों को मिलने लगा है। उनके धान की समर्थन मूल्य में खरीदी होने से नया खुशी है। किसानों को धान बेचने में कोई समस्या न हो इसके लिए शासन-प्रशासन द्वारा पूरी व्यवस्था की गई है। किसान खुश होकर अपने धान का विक्रय धान खरीदी केन्द्र के माध्यम से कर रहे हैं। ग्राम खुटेरी निवासी किसान श्री सहदेव राम यादव ने बताया कि 67 डिसमिल में खेती करते हैं। सोमनी धान उपार्जन केन्द्र में 25 कट्टा धान बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि प्रबंधकों द्वारा धान खरीदी केन्द्र में अच्छी व्यवस्था की गई है। ग्राम ठाकुरटोला के किसान श्री जितेन्द्र साहू ने बताया कि 4 एकड़ खेत में धान बोते हैं। उन्होंने टोकन कटवा लिया है और 13 तारीख को धान का विक्रय करेंगे। उन्होंने बताया कि केन्द्र में व्यवस्थित रूप से ग्रामवार टोकन काटा जा रहा है, जिससे सहुलियत हुई है। ग्राम ठाकुरटोला निवासी किसान श्री जगदीश साहू ने बताया कि उनके पास 2 एकड़ खेत है और 56 कट्टा धान बेचने आए हैं। उन्होंने बताया कि केन्द्र में पानी, कांटा-बांट की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। यहां किसानों को कोई दिक्कत नहीं हो रही है। ग्राम खुटेरीकला निवासी श्री रूहेला साहू ने बताया कि उन्होंने 2 दिसम्बर को धान बेचने के लिए टोकन कटाया था। आज 83 कट्टा धान बेचने लाए है।
संबंधित खबरें
राम वनगमन परिपथ उद्घाटन समारोह शिवरीनारायण में समूह सदस्यों ने अपना उत्पाद बेचा
जिला जांजगीर – चाम्पा (छ.ग.) से शिवरीनारायण में मान. मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के द्वारा राम वनगमन परिपथ का उद्घाटन समारोह दिनांक 10-04- 2022 को रखा गया था , जिसमे जिला स्तर से स्व. सहायता समूहों ने बढ़ चढ़ का हिस्सा लिया I इस कार्यक्रम में स्व. सहायता समूहों द्वारा दिनांक 08-04-2022 से तीन दिवसीय […]
जिले के 18 ग्रामों हेतु कोटवार पद सृजित
कोटवारों से ग्राम स्तर पर कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए प्रशासन को मिलेगी सहायताजगदलपुर, 03 अगस्त 2023/ भू-राजस्व संहिता 1959 की धारा 230 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग कर कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने जिले के 18 ग्रामों के लिए कोटवार पद का सृजित किया है। ग्राम स्तर पर कोटवारों के माध्यम […]
नगरी विकासखण्ड में शत-प्रतिशत कोविड टीकाकरण पर बल दिया
धमतरी / जनवरी 2022/ विकासखण्ड नगरी में शत-प्रतिशत कोविड 19 टीकाकरण सुनिश्चित करने के मद्देनजर आज अनुविभागीय अधिकारी राजस्व नगरी श्री चन्द्रकान्त कौशिक द्वारा अंतर्विभागीय समन्वय समिति की बैठक आहूत की गई। इस दौरान श्री कौशिक ने बताया कि नगरी विकासखण्ड में 18 और 45 प्लस में पहले डोज का प्राप्त लक्ष्य के विरुद्ध 108 […]