छत्तीसगढ़

कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्र खरोरा का अवलोकन किया

रायपुर/ दिसम्बर 2021/ कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने आज यहां धान खरीदी केंद्र खरोरा का आकास्मिक रूप से अवलोकन किया। उन्होंने किसानों, समिति के प्रबंधक ,डाटा एंट्री ऑपरेटर सहित अन्य कर्मचारियों से बात की। उन्होंने केन्द्र में अब तक हुए धान खरीदी एवं मिलर को धान उठाव के साथ-साथ मिलर बारदाना और किसान बारदाना की स्थिति जानकारी ली। उन्होंने खरीद किए गए धान के रख-रखाव हेतु किए गए स्टेकिंग को देखा। उन्होंने धान विक्रय हेतु आए किसानांे और ग्रामीणों से बातचीत भी की।
कलेक्टर ने केन्द्र में मॉइस्चर मशीन से धान में नमी की जांच की तथा धान की तौलाई कर कांटा-बाट की भी जानकारी ली। उन्होंने धान बेचने आए किसानों की सुविधाओं का ध्यान रखने के लिए भी कर्मचारियों को निर्देशित किया। उन्होंने मौके पर उपस्थित तहसीलदार को डीएमओ से समन्वय कर धान उठाव के संबंध में मिलर से बात करने कहा। इस अवसर पर तिल्दा के एसडीएम श्री प्रकाश टंडन सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *