छत्तीसगढ़

वर्ष 2022 के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित

रायगढ़, दिसम्बर2021/ छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग, मंत्रालय द्वारा जारी अधिसूचना के तहत कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री भीम सिंह ने कैलेण्डर वर्ष 2022 के लिए रायगढ़ जिले में संपूर्ण दिवस के लिए तीन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। जिसके तहत 01 जुलाई 2022 शुक्रवार-रथयात्रा, 25 अक्टूबर 2022 मंगलवार-दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) एवं 4 नवम्बर 2022 शुक्रवार देवउठनी एकादशी व्रत शामिल है। उक्त अवकाश कोषालय, उप कोषालय एवं बैंकों के लिए लागू नहीं होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *