बीजापुर / दिसम्बर 2021- आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा जिले के शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं तथा पॉलिटेक्नीक संस्थाओं में अध्ययनरत् अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं से शिक्षा सत्र 2021-22 के तहत् 12वीं से उच्चतर कक्षाओं हेतु पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 30 दिसम्बर 2021 तक वेबसाईट पोस्टमैट्रिक-स्कॉलरशिप डॉट सीजी डॉट एनआईसी डॉट इन पर ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। इसके पश्चात् सम्बन्धित संस्थाओं द्वारा 10 जनवरी 2022 तक ड्राफ्ट प्रस्ताव लॉक करने सहित 15 जनवरी 2022 तक स्वीकृति आदेश लॉक किया जायेगा। उक्त निर्धारित तिथियों के बाद शैक्षणिक सत्र 2021-22 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन स्वीकृत नहीं किये जायेंगे और ड्राफ्ट प्रस्ताव अथवा स्वीकृति आदेश लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जायेगा। नियत तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर छात्रवृत्ति से वंचित रहने वाले छात्र-छात्रा के लिए संबन्धित संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे।
संबंधित खबरें
नगर सैनिकों ने श्रमदान कर दिया सफाई का संदेश
मुख्यमंत्री के नेतृत्व में एक वर्ष पूर्ण होने पर कार्यक्रम बिलासपुर, दिसंबर/sns/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार के 1 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में नगरसेना एवं एस डी आर एफ के जवानों ने नेहरू चौक स्थित छत्तीसगढ़ भवन परिसर में श्रमदान किया। उन्होंने हाथों में झाड़ू थाम कर संपूर्ण परिसर […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जनदर्शन में लोगों की सुन रहे समस्याएं
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जनदर्शन में लोगों की सुन रहे समस्याएं दिव्यांगजनों के बीच जाकर उनसे ले रहे आवेदन जनदर्शन में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे हैं मुख्यमंत्री निवास
साथी परियोजना के अंतर्गत तालपुरी में बनेगी क्षेत्रीय कृषि उत्पादों की मंडी
-रंग-बिरंगे सजावटी पौधों से सजेंगे शासकीय कार्यालय एवं भवन -कलेक्टर सुश्री चौधरी ने क्षेत्रीय कृषि प्रसार एवं प्रशिक्षण संस्थान का किया निरीक्षण जिले में साथी बाजार का संचालन 10 हजार महिलाआंे के एफ.पी.ओ. के माध्यम से किया जायेगा, जिस हेतु प्रत्येक ग्राम से 20 महिलाओं का चयन किया जायेगा। प्रत्येक ग्राम से चयनित महिला सखियों […]