मुंगेली / दिसम्बर 2021// छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन के तहत जिला पंचायत सदस्य, जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों तथा पंचो के रिक्त पदों की पूर्ति के लिए आम निर्वाचन/ उप निर्वाचन हेतु विगत दिनों अधिसूचना जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार निर्वाचन की सूचना का प्रकाशन 28 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे किया जाएगा। तत्पश्चात् नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की कार्यवाही प्रारंभ हो जाएगी। इसी दिन अर्थात् 28 दिसम्बर को ही प्रातः 10.30 बजे से सीटों के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन और मतदान केंद्रों की सूची का भी प्रकाशन किया जाएगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 03 जनवरी 2022 को अपरान्ह 03 बजे तक निर्धारित है। नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जाॅच) 04 जनवरी 2022 को प्रातः 10.30 बजे से होगा। अभ्यार्थियों से नाम वापस लेने की अंतिम तिथि 06 जनवरी 2022 को अपरान्ह 03 बजे तक, तत्पश्चात् निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन और प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यार्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा। मतदान (यदि आवश्यक हो तो) 20 जनवरी 2022 को प्रातः 07 बजे से अपरान्ह 03 बजे तक तथा मतदान के बाद मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी। यदि आवश्यक हो तो तहसील/ खण्ड मुख्यालय पर 21 जनवरी 2022 को अपरान्ह 03 बजे से मतगणना, पंच, सरपंच, जनपद पंचायत सदस्य के मामले में खण्ड मुख्यालय में 22 जनवरी को प्रातः 09 बजे से सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा की जाएगी।
संबंधित खबरें
उत्कर्ष योजना अंतर्गत कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 23 मार्च क़ो
बलौदाबाजार, 30 जनवरी, 2025/sns/- पण्डित जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना अंतर्गत वर्ष 2025 -26 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 23 फ़रवरी 2025 क़ो चयन परीक्षा आयोजित है। परीक्षा केंद्र एवं समय पृथक से जारी किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए सम्बंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी से सम्पर्क कर सकते हैं।
राज्यपाल श्री रमेन डेका से श्री जैन ने सौजन्य मुलाकात की
रायपुर, 25 अगस्त 2024/ राज्यपाल श्री रमेेन डेका से आज राजभवन में खैरागढ़ के मनोहर गौशाला ट्रस्टी श्री अखिल जैन ने सौजन्य मुलाकात की।
मलबे का प्रबंधन कर प्रोसेसिंग प्लांट के माध्यम से बना रहे चेकर टाइल्स, पेवर ब्लाक, मुख्यमंत्री ने की प्रशंसा
मुख्यमंत्री ने कहा, तेजी से बढ़ते शहर में मलबा के डिस्पोजल की थी बड़ी समस्या, इस समस्या का किया कारगर समाधान जिससे लोगों को भी मिला रोजगार और मलबा भी हो गया काम का रायपुर 19 अप्रैल 2023/ राजधानी में तेजी से निर्माण कार्यों का मलबा बाहर आ रहा है और अब तक इसके डिस्पोजल […]