मुंगेली / दिसम्बर 2021// राज्य शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2021-2022 हेतु जिले में पंजीकृत किसानों से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य 01 दिसम्बर से किया जा रहा है। कलेक्टर श्री अजीत वसंत के कुशल मार्ग निर्देशन मं धान खरीदी का कार्य सभी 66 सहकारी समितियों के 97 उपार्जन केंद्रों के माध्यम से नियमित रूप से किया जा रहा है। जिले में आज सोमवार को शाम 05.30 बजे तक 06 हजार 322 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई। इसे मिलाकर जिले में अब तक 02 लाख 09 हजार 156 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। आगामी दिनों में उपार्जन केंद्रो में धान की आवक में और अधिक वृद्धि होगी।
संबंधित खबरें
नुक्कड़ नाटक कर युवाओं ने दिया कोरोना से सुरक्षा का संदेश
रायपुर। अग्रसेन महाविद्यालय पुरानी बस्ती के एन.एस.एस प्रभारी और छात्रों द्वारा आज कुशालपुर बाजार चौक, तिरंगा चौक और अनुपम गार्डन में नुक्कड़ नाटक कर कोरोना से बचाव का संदेश दिया गया। इस दौरान मास्क लगाने व वैक्सीन के दोनों डोज़ अनिवार्य रूप से लगवाने हेतु लोगों से अपील की गई। साथ ही जरूरतमंदों को मास्क […]
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :-
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा बिलासपुर विधानसभा के अंतर्गत लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान में आयोजित भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में की गई महत्वपूर्ण घोषणाएं :- तिफरा में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किया जायेगा। जोरापारा तालाब का सौंदर्यीकरण किया जायेगा। अरपा नदी किनारे नाली निर्माण करवाया जायेगा। पं. देवकीनंदन दीक्षित सभा भवन का उन्नयन एवं […]
मतदाता जागरूकता अभियान: मतदाताओं का किया गया सम्मान
मतदान में शत प्रतिशत भागीदारी हेतु लोगों को किया प्रेरितबिलासपुर, 9 अगस्त 2023/मतदाता जागरूकता कार्यक्रम स्वीप के तहत तखतपुर विकासखण्ड के ग्राम विजयपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में वृद्ध, नवविवाहिता एवं दिव्यांग मतदाताओं का सम्मान किया गया। आगामी निर्वाचन में अपनी शत प्रतिशत भागीदारी हेतु उपस्थित नागरिकों को प्रेरित किया गया। […]