छत्तीसगढ़

आकस्मिक वर्षा को दृष्टिगत् रखते हुएउपार्जित धान की सुरक्षा हेतु पर्याप्त व्यवस्था रखे

रायपुर 22 जनवरी 2022/कलेक्टर रायपुर श्री सौरभ कुमार ने सर्मथन मूल्य पर उपार्जित धान की आकस्मिक वर्षा से सुरक्षा के लिए उप पंजीयक सहकारी संस्थाए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक और जिला विपणन अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही हेतु निर्देशित किया है।

इसके तहत उन्होंने आगामी 22 से 24 जनवरी 2022 तक बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की आकस्मिक वर्षा से सुरक्षा हेतु चबूतरों में 1 लेयर का डनेज एवं जमीन पर 2 लेयर का डनेज अनिवार्य रूप से रखा जाना सुनिश्चित करने को कहा है। इसी तरह संभावित बारिश को दृष्टिगत रखते हुए उपार्जन केन्द्रों में उपार्जित धान के स्टेकों को पूर्ण रूप से कैप कव्हर एवं तारपोलिन से ढ़का जाए। बारिश की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए मौसम एवं फड़ के अनुरूप सीमित मात्रा में टोकन जारी किया जाए। उपार्जन केन्द्र में जमा पानी की निकासी की समुचित व्यवस्था करने के साथ-साथ प्रति दिवस उतना ही धान खरीदी किया जाए जितना की तौल पश्चात् शाम 5.30 बजे तक खरीदी किये गए संपूर्ण धान का पूर्ण रूप से स्टेकिंग किया जा सके। उपार्जन केन्द्रों में आवश्यकतानुसार धान की सुरक्षा हेतु अतिरिक्त कर्मचारियों की नियुक्त किया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *